महिला और तीन नाबालिगों के बेरहमी की हत्या से मची सनसनी , इलाके में दहशत का माहौल / 238 बार चुनाव हारने के बाद 239 वा चुनाव लड़ने की तैयारी , जाने कौन है ये जिद्दी प्रत्याशी / छत्तीसगढ़ - आने वाले तीन दिनों में दिखेगा मौषम में भारी उतार चढ़ाव , जाने क्या है IMD की भविष्यवाणी / सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / छत्तीसगढ़ - घर से स्कूल जाने के लिए निकले शिक्षक की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ओवररेट पर शराब बेचना 16 सुपरवाइजरो को पड़ा भारी , सभी हुए बर्खास्त , देखे नाम / लोकसभा चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को टक्कर देंगे समोसे वाले बाबा , जाने कौन है यह बाबा समोसा  / 
तीन दोस्तो ने मिल कर चौथे दोस्त को मारा चाकू , तीनो आरोपी दोस्त गिरफ्तार

   cgwebnews.in   

तीन दोस्तो ने मिल कर चौथे दोस्त को मारा चाकू , तीनो आरोपी दोस्त गिरफ्तार

76.92

बिलासपुर
बिलासपुर 19 मार्च 2022 -  बिलासपुर में दोस्तों ने ही मिलकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। पता चला है कि युवक अपने दोस्तों से मिलने गया था। उसी दौरान पहले झगड़ा हुआ। फिर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद चाकू से युवक पर हमला कर दिया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

नूतन कॉलोनी निवासी अमन यादव(19) शनिवार को अपने दोस्तों से मिलने जोरापारा गया था। यहां उसने अपने पुराने दोस्त अभिषेक यादव(19), शुभम तिवारी और एक नाबालिग से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सभी बात कर रहे थे। इसी वक्त ये सभी आपस में झगड़ा करने लगा। बाद में विवाद बढ़ गया तो अभिषेक और उसके दोस्तों ने अमन को गाली देना शुरू कर दिया।

जब अमन ने गाली-गलौज का विरोध किया तब तीनों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वो घायल होकर वहीं पर गिर गया था। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गए। आस-पास के लोगों की मदद से घायल अमन को अस्पताल लाया गया। साथ ही पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई।

खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अमन के परिजनों को इस बात की सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में अभिषेक और अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। जिसके जरिए पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से घटना में इस्तेमाल चाकू और उनकी बाइक को जब्त कर लिया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/