सक्ती - बोराई पुल में बड़ा हादसा , कैप्सूल और वैन की टक्कर में एक ब्यक्ति की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्काजाम / छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / नेताओ का परिचय बताने के लिए सक्ती वालो को दिमाग मे डालना पड़ रहा है जोर , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - आजीवन कारावास की सजा सुनते ही कोर्ट से भागा हत्या का आरोपी , पुलिस तलाश में जुटी / प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला , सज धज कर प्रेमी की बारात में पँहुची और फिर,,  / FST और पुलिस ने ली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार की तलाशी , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ में होगी CBI की एंट्री , अब राज्य में CBI कही भी कर सकती है कार्यवाही / छत्तीसगढ़ भूकंप UPDATE - भूकंप से जमीन में धंसी कार , लोग अभी भी घरों के बाहर / छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग / 
अनियंत्रित ट्रक पेंड़ से टकराई , हादसे में ड्राइवर सहित 02 लोगो की मौत

   cgwebnews.in   

अनियंत्रित ट्रक पेंड़ से टकराई , हादसे में ड्राइवर सहित 02 लोगो की मौत

37.96

कांकेर
कांकेर 15 मार्च 2022 -  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में कमलेश दर्रो (32) ट्रक चालक निवासी भानबेड़ा और संतोष दुग्गा (30) निवासी डौंडी जवाहरपारा शामिल हैं। वहीं, जनक सिहारे (28) बुड़िया निवासी जिला बालोद , महेंद्र आचला (30) जवाहरपारा डौंडी बुरी तरह घायल हैं।

जानकारी के अनुसार अंतागढ़-चारगांव मार्ग पर ग्राम कुहचे में नवनिर्मित पुल के समीप चारगांव से अंतागढ़ की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक रोड के किनारे लगे एक पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के सामने का हिस्सा पेड़ में ही धंस गया, जिससे चालक करीब एक घंटे तक कैबिन के अंदर ही बुरी तरह से फंसा रहा। 

इसके अतिरिक्त ट्रक में सवार एक अन्य मजदूर कैबिन से नीचे गिर गया, खून से लथपथ मजदूर रोड में ही तड़पता रहा, जिसे अंतागढ़ टीआइ नितिन तिवारी द्वारा सर्वप्रथम एक वाहन की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ भेजा गया। इसके बाद जेसीबी व एक अन्य मशीनरी वाहन की मदद से ट्रक को पेड़ से अलग किया जा सका, तब कही जाकर ट्रक मे फंसे बुरी तरह से घायल हो चुके ट्रक चालक को बाहर निकाला जा सका।

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ तक लाए जाने के दौरान ट्रक चालक सहित एक मजदूर ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में परिचालक व एक अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ मे जारी है। ट्रक भानुप्रतापुर के अदिति ट्रांसपोर्ट की बताई जा रही है। हादसे के समय चालक, परिचालक दो मजदूर सहित कुल चार लोगों के ट्रक में सवार होने की जानकारी भी प्राप्त हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही अंतागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बचाव कार्य मे लग गई।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/