छत्तीसगढ़ - पार्टी विशेष का चुनाव प्रचार करना दो कर्मचारियों को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / पुलिस वैन में महिला कैदी के साथ रेप , दो अन्य कैदियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक , हेलीकॉप्टर की हुई गलत लैंडिंग , मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - कुँए में नवजात का शव मिलने से मची सनसनी , बिन ब्याही माँ की करतूत की आशंका / छत्तीसगढ़ - पूर्व पार्षद और दबंग कांग्रेस नेता का नाम गुंडा लिस्ट में शामिल , दोनो इस विधायक के है खास / छत्तीसगढ़ - शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / राजधानी रायपुर में एक बार फिर लगी भीषण आग , दूर तक नजर आ रही है लपटे , दहशत में लोग / प्रेमी की डिमांड पूरी नही करना युवती को पड़ा भारी , प्रायवेट पार्ट में डाल दिया लाल मिर्च और फेवीक्विक / सबसे खूबसूरत महिला मतदान कर्मी , तश्वीर वायरल होते ही कमेंट्स की लगी झड़ी , जाने कौन है यह महिला?? / 
10 हजार की रिश्वत लेते वन विभाग का SDO गिरफ्तार , विभाग में मचा हड़कंप

   cgwebnews.in   

10 हजार की रिश्वत लेते वन विभाग का SDO गिरफ्तार , विभाग में मचा हड़कंप

22.78

मध्य प्रदेश
टीकमगढ़ 14 मार्च 2022 -  लोकायुक्त की कार्रवाई के मामले टीकमगढ़ में अब लगातार ही सामने आ रहे हैं। बीते बुधवार को पटवारी कन्हैयालाल मोगिया को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। अब वन मंडल कार्यालय में पदस्थ उप वन मंडल अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सागर लोकायुक्त ने पकड़ाया है। लोकायुक्त पुलिस ने वन विभाग के अफसर के विरूद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। लोकायुक्त की कार्रवाई होने से वन विभाग के कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़े ने बताया कि बल्देवगढ़ क्षेेत्र के आहार सर्किल रेंज में पदस्थ वनपाल रामसेवक अहिरवार उम्र 59 वर्ष निवासी भगत नगर कालोनी की एक शिकायत हुई थी। इसकी जांच उप वन मंडल अधिकारी टीकमगढ़ गोपाल सिंह मुवेल कर रहे थे। जांच को वनपाल रामसेवक अहिरवार के पक्ष में करने के लिए उप वन मंडल अधिकारी रिश्वत की मांग रहे थे। 

इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस सागर को की गई, जिसमें लोकायुक्त ने वनपाल को एक टेप रिकार्डर दिया और उसमें रिश्वत रूपी बातचीत रिकार्ड करने को कहा। रिकार्डिंग होने के बाद सोमवार को 10 हजार रुपये रिश्वत देना तय हुआ। इसमें सोमवार को आरोपित गोपाल सिंह मुवेल अपने सिविल लाइन स्थित शासकीय आवास में थे, जहां पर वनपाल कैमिकल लगे हुए 10 हजार रुपये के नोट लेकर पहुंचा और जैसे ही आरोपित गोपाल सिंह मुवेल को रुपये थमाए। वैसे ही लोकायुक्त ने दबिश दे दी। तत्काल ही आरोपित के हाथ धुलाए, जिसमें रंग लाल निकला। 

अब मामले में दस्तावेजी कार्रवाई करने में लोकायुक्त सागर पुलिस जुटी हुई है। कार्रवाई के दौरान डीएसपी राजेश खेड़े , निरीक्षक अभिषेक वर्मा , निरीक्षक राेशनी जैन सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/