छत्तीसगढ़ - किसान हुआ उठाईगिरी का शिकार , उठाईगीरों ने दो लाख किये पार , पूरे शहर में नाकेबंदी / भारत की सबसे अमीर महिला ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा , शोसल मीडिया पर कही यह बात / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में चल रहा था यह गोरखधंधा , प्रसासन ने मारा छापा / कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा कर रहे थे बहु की तलाश लेकिन मिल गई दुल्हन , जाने क्या है मामला / टिकट के लिए जहर खाने वाले सांसद ने इलाज के दौरान तोड़ा दम , सांसद की खुदकुशी से पार्टी में मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - रायपुर स्टेसन के प्लेटफार्म क्रमांक 07 में लगी भीषण आग , यात्रियों में मची अफरातफरी / IPL सट्टे की लत ने उजाड़ दिया परिवार , पति हारा डेढ़ करोड़ तो पत्नी ने की खुदकुशी / IPL सट्टा खिलाते पालिका अध्यक्ष का भतीजा गिरफ्तार , मोबाईल और लेपटॉप सहित लाखो की सट्टा पट्टी जप्त / पूर्व CM भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें , EOW में FIR के बाद अब निर्वाचन आयोग से हुई शिकायत / 
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बाईक में सीधी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दो बाईक में सीधी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत

11.66

बेमेतरा
बेमेतरा 14 मार्च 2022 -  छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रविवार को तेज रफ्तार 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक में सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से एक बेमेतरा जिले का तो वहीं दूसरा युवक कवर्धा का रहने वाला था। इस हादसे में एक युवक भी गंभीर रूप से घायल है जिसे 108 की मदद से अस्पताल लाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। मामला बेमेतरा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के देवरबीजा के पास हड़गांव में यह हादसा हुआ है। कवर्धा का रहने वाला युवक राजेंद्र वर्मा (22) बाइक में सवार होकर साजा की तरफ आ रहा था। वहीं विपरीत दिशा से दूसरा युवक जगदीश निषाद (50) एक अन्य युवक कन्हैया ध्रुव के साथ देवरबीजा की तरफ जा रहा था। इस बीच देवरबीजा के पास दोनों बाइकों में भिड़ंत हो गई। जिसके बाद दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद आस-पास में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस 108 को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के कर्मचारियों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर गए। जहां युवक का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि जिन दो युवकों की मौत हुई है उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। दोनों को सिर में गहरी चोट आई है। जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/