सबसे खूबसूरत महिला मतदान कर्मी , तश्वीर वायरल होते ही कमेंट्स की लगी झड़ी , जाने कौन है यह महिला?? / छत्तीसगढ़ - पत्नी की मौत के बाद दो साल तक सगी बेटी से हवस की प्यास बुझाता रहा पिता , ऐसे हुआ खुलासा / महतारी वंदन योजना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया बड़ा बयान , कही यह बात / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - विवाहिता ने दो बच्चो के साथ फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ससुराल की बाड़ी में दफ्न मिली नवब्याहता की लाश , 45 दिन पहले हुई थी शादी , पति है फरार / जेल जाने और बदनामी से बचने के लिए पुलिस अधिकारी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , जाने क्या है मामला / जांजगीर चाम्पा जिले के युवक की राजधानी रायपुर में मौत , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - सट्टा खेलवाते महिला सटोरिया गिरफ्तार , 09 मोबाईल और नगद सहित सट्टा पट्टी जप्त / छत्तीसगढ़ - शराब दुकान के पास प्रधानपाठक की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 
निगम दफ्तर में मधुमक्खियों का हमला , मची अफरा तफरी , कई लोग घायल

   cgwebnews.in   

निगम दफ्तर में मधुमक्खियों का हमला , मची अफरा तफरी , कई लोग घायल

10.67

धमतरी
धमतरी 12 मार्च 2022 -  छत्‍तीसगढ़ के धमतरी जिले में मधुमक्खियों के हमले से कईयों के घायल होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक नगर निगम धमतरी के कार्यालय के पास ईतवारी बाजार स्थित पानी की ओवरहैड टैंक के ऊपर मधुमक्खियों का छत्ता है। किसी ने शरारत करते हुए छत्ते में पत्थर मार दिया। इसके बाद मधुमक्खियों के झुंड ने निगम रोड से गुजर रहे लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने एक वृद्धा को डंक मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने निगम कार्यालय में छिपकर वहां की खिड़की दरवाजा बंद कर अपना बचाव किया।

11 मार्च को इतवारी बाजार धमतरी की पानी टंकी के ऊपर स्थित मधुमक्खियों के छत्ते पर किसी ने पत्थर मार दिया। इसके बाद गुस्से में आकर मधुमक्खियों के झुंड ने निगम रोड से गुजर रहे लोगों पर हमला कर दिया। दोपहर 12 बजे निगम का कार्यालयीन समय होने के कारण लोगों का निगम कार्यालय में आना-जाना लगा था।

नगर निगम कार्यालय में भी मधुमक्खियां घुस गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने भी जान बचाने निगम का शरण लिया। नगर निगम के मेन गेट को बंद कर लोगों ने स्वयं को सुरक्षित किया। निगम के खिड़की दरवाजे भी बंद किए गए।

धमतरी की रामसागर पारा वार्ड की निवासी कुमारी बाई मानिकपुरी 58 वर्ष अपने प्रधानमंत्री आवास की किस्त की जानकारी लेने निगम कार्यालय आई थीं। मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। उसे डंक मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। चिखती-चिल्लाती वृद्धा को आसपास मौजूद लोगों ने नगर निगम के दरवाजा और खिड़कियों पर लगे पर्दे को निकालकर उसके ऊपर डाला और बचाया।

तब तक उसके शरीर पर मधुमक्खियां कई डंक छोड़ चुकी थी। संजीवनी 108 एंबुलेंस से वृद्धा को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। नगर निगम के मेन गेट को एहतियातन काफी समय के लिए बंद कर दिया गया था। निगम में पीछे के दरवाजे से आना-जाना चलता रहा। उल्लेखनीय है ईतवारी बाजार की पानी टंकी के उपर एक नहीं बल्कि मधुमक्खियों के कई छत्ते हैं। कई मधुमक्खियां लोगों पर हमला कर चुकी हैं। लोगों ने यहां से छत्तों को हटाने की मांग की है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/