पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिर बढ़ी मुश्किलें , अब निलंबित आरक्षक ने खोली ‘कका’ की पोल / छत्तीसगढ़ - रॉयल बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर , ड्राइवर की हालत नाजुक , 12 यात्री घायल / सक्ती - बोराई पुल में बड़ा हादसा , कैप्सूल और वैन की टक्कर में एक ब्यक्ति की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्काजाम / छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / नेताओ का परिचय बताने के लिए सक्ती वालो को दिमाग मे डालना पड़ रहा है जोर , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - आजीवन कारावास की सजा सुनते ही कोर्ट से भागा हत्या का आरोपी , पुलिस तलाश में जुटी / प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला , सज धज कर प्रेमी की बारात में पँहुची और फिर,,  / FST और पुलिस ने ली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार की तलाशी , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ में होगी CBI की एंट्री , अब राज्य में CBI कही भी कर सकती है कार्यवाही / 
देश के कई राज्यो में अलग अलग रहेगा मौषम , बारिश , गर्मी , तेज हवाओं के साथ बीतेगा आने वाला दो दिन

   cgwebnews.in   

देश के कई राज्यो में अलग अलग रहेगा मौषम , बारिश , गर्मी , तेज हवाओं के साथ बीतेगा आने वाला दो दिन

24.52

सरगुजा
नई दिल्ली 12 मार्च 2022 -  उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी के तेवर दिखने लगे हैं. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने के कारण देश के कई राज्यों में बारिश होने के भी आसार हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, लद्दाख और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जो धीरे-धीरे पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है. जिसके चलते आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, बिहार समेत कई राज्यों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

मैदानी इलाकों में उत्तर-पश्चिम दिशा से मध्यम हवाएं चलने की उम्मीद है. राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा. लेकिन दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी. दिल्ली का आज मिनिमम टेम्प्रेचर 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 31 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण राजस्थान के दक्षिणी भागों पर बना हुआ है. जयपुर का आज न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. यहां आज बादल छाए रहेंगे. मध्य प्रदेश के भोपाल में दिन में तेज धूप खिली रहेगी और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है. एक निम्न दबाव की रेखा केरल से आंतरिक कर्नाटका होते हुए उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक फैली हुई है. इसके चलते अगले 24 घंटों के दौरान मध्य महाराष्ट्र में, कर्नाटक और केरल के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होगी. बिहार के पटना का मिनिमम टेम्प्रेचर 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 33 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. यूपी की राजधानी लखनऊ के लिए मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि यहां का मिनिमम टेम्प्रेचर 17 डिग्री और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 33 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. उधर, लेह में अब भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जम्मू का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/