क्या ऐसे लोकसभा चुनाव जीतेंगे भूपेश बघेल?? , ग्रामीण पर भड़ास निकालते VIDEO हो रहा है वायरल / कोरबा लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे चरणदास , किया नामांकन दाखिल , मीडिया से कही यह बात / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले के एक आरोपी ने कोर्ट से की इच्छा मृत्यु की मांग , जज ने दी यह सलाह / छत्तीसगढ़ - पार्टी विशेष का चुनाव प्रचार करना दो कर्मचारियों को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / पुलिस वैन में महिला कैदी के साथ रेप , दो अन्य कैदियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक , हेलीकॉप्टर की हुई गलत लैंडिंग , मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - कुँए में नवजात का शव मिलने से मची सनसनी , बिन ब्याही माँ की करतूत की आशंका / छत्तीसगढ़ - पूर्व पार्षद और दबंग कांग्रेस नेता का नाम गुंडा लिस्ट में शामिल , दोनो इस विधायक के है खास / छत्तीसगढ़ - शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 
टी एस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया को लिखा पत्र , यूक्रेन से लौटे मेडिकल स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर जताई चिंता

   cgwebnews.in   

टी एस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया को लिखा पत्र , यूक्रेन से लौटे मेडिकल स्टूडेंट्स की पढ़ाई पर जताई चिंता

47.77

रायपुर
रायपुर 04 मार्च 2022 -  छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखा है। पत्र में उनहोंने यूक्रेन में अध्ययनरत रहे मेडिकल छात्र-छात्राओं की आगे की शिक्षा के विषय पर चिंता जताई है। 

इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि यूक्रेन में जारी युद्ध के कारण वहां की स्थिति अत्यन्त ही गंभीर हो चुकी है। यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे भारतीय मूल के छात्र क्रमबद्ध वतन वापस लौट रहे हैं। इसी क्रम में बड़ी संख्या में भारत लौट रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के मेडिकल छात्र-छात्राओं के भविष्य को लेकर वह चिंतित हैं। वर्तमान परिदृश्य में यूक्रेन में युद्ध समाप्ति एवं उसके बाद हालात सामान्य होने की स्थिति अनिश्चित है। मेडिकल की शिक्षा हेतु अपनी गाढ़ी कमाई खर्च कर यूक्रेन में बच्चों का अध्ययन करा रहे माता-पिता एवं अभिभावक बच्चों के भविष्य एवं आगे की शिक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं।

इस पत्र में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने आगे लिखा कि यूक्रेन संकट के कारण भारत लौट रहे मेडिकल के छात्र और छात्रायें अलग-अलग पार्ट में अध्ययनरत थे सबकी अलग-अलग स्थितियां हैं, किन्तु इस विकट परिस्थिति के कारण उन सभी छात्र-छात्राओं के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। 

अतः उन सभी छात्र-छात्राओं के बारे में हमें गंभीरता से विचार करना चाहिए। अपना व्यक्तिगत विचार रखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने आगे लिखा है कि मेडिकल की शिक्षा हेतु यूक्रेन जाने वाले विद्यार्थियों को यदि देश के समस्त चिकित्सा महाविद्यालयों में एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत् समायोजित किया जाता हैं तो वे सहर्ष तैयार होंगे। वर्तमान में यूक्रेन एवं अन्य देशों से मेडिकल की शिक्षा पूर्ण कर आये भारतीय छात्रों के रजिस्ट्रेशन के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का प्रावधान है। 

इसी तरह इसे भी विशेष प्रकरण मानते हुए प्रभावित छात्रों के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए विचार-विमर्श पश्चात् ऐसी पद्धति अपनायी जाये जिसमें सभी छात्रों के अध्ययनरत समयावधि को आधार मानकर स्क्रीनिंग टेस्ट के द्वारा मूल्यांकन उपरांत देश के मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त सीटें आबंटित कर उन्हें समायोजित किया जाए ताकि प्रभावित छात्रों का भविष्य सुरक्षित व सुनिश्चित हो सके। 

HB
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/