सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / छत्तीसगढ़ - घर से स्कूल जाने के लिए निकले शिक्षक की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ओवररेट पर शराब बेचना 16 सुपरवाइजरो को पड़ा भारी , सभी हुए बर्खास्त , देखे नाम / लोकसभा चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को टक्कर देंगे समोसे वाले बाबा , जाने कौन है यह बाबा समोसा  / छत्तीसगढ़ - गोलू ठाकुर , शानू खान और विनोद साहू जिला बदर , जांजगीर सहित इन जिलों में नही कर पाएंगे प्रवेश / कुख्यात माफिया व राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत , संवेदनशील जगहों पर धारा 144 लागू / छत्तीसगढ़ - भाजपा में शामिल होंते ही महापौर का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा , लगाए कई गंभीर आरोप / 
सक्ती में खड़ी ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार , आरोपी के कब्जे से दो नई बैटरी बरामद

   cgwebnews.in   

सक्ती में खड़ी ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार , आरोपी के कब्जे से दो नई बैटरी बरामद

88.83

सक्ती
सक्ती 04 मार्च 2022 -  सक्ती थाने से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी खगेश्वर प्रसाद जायसवाल पिता तीजराम जायसवाल उम्र 38 वर्ष निवासी हरेठी थाना सक्ती ने दिनांक 03 मार्च 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने महेन्द्र ट्रैक्टर क्रमांक CG 11 DA 5891 को ट्राली सहित घर पीछे खुले स्थान पर दिनांक 02 मार्च 2022 के रात्रि में खड़ा किया था तथा वहीं पर गांव के रितेश कुमार पटेल का स्वराज ट्रैक्टर क्रमांक CG 11 N 4032 भी खड़ा था।

दिनांक 03 मार्च 2022 की सुबह खेत में काम करने के लिए अपने ट्रैक्टर के पास गया और चाबी लागकर चालू किया तो चालू नहीं हुआ तो ट्रैक्टर में बैटरी लगने वाली जगह पर देखा तो तार कटा हुआ था तथा बैटरी नहीं था इसके बाद पास में खड़े रितेश कुमार के ट्रैक्टर के पास जा कर बैटरी को देखा तो उसके ट्रैक्टर का भी बैटरी गायब था और  तार कटा हुआ था।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर सक्ती थाने में अपराध क्रमांक 85 / 2022 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) सक्ती मो . तस्लीम आरिफ खान के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश देने पर उनके मार्गदर्शन में निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में थाना स्टॉफ को मुखबीर को सक्रिय कर बैटरी चोरी के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।

मुखबीर से जानकारी मिली कि ग्राम हरेठी निवासी आशिफ खान अपने पास 02 नग बैटरी रखा है जिस पर आशिफ खान पिता अमानत खान उम्र 30 वर्ष निवासी हरेठी थाना सक्ती में कड़ाई एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर दोनों ट्रैक्टर की बैटरी को चोरी करना स्वीकार किया गया एवं मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोपी के पेश करने पर चोरी के दोनों बैटरी को बरामद कर अरोपी आशिफ खान को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रूपक शर्मा थाना प्रभारी सक्ती , सउनि देवदास महंत प्र.आर. 1010 कमल किशोर साहू , आर . 685 किशोर साहू , आर . 355 अनिल श्रीवास , आर . संतोष गबेल सराहनीय भूमिका रहा है ।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/