छत्तीसगढ़ - शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन ने की खुदकुशी , दोनो परिवारों में छाया मातम / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फिर बढ़ी मुश्किलें , अब निलंबित आरक्षक ने खोली ‘कका’ की पोल / छत्तीसगढ़ - रॉयल बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर , ड्राइवर की हालत नाजुक , 12 यात्री घायल / सक्ती - बोराई पुल में बड़ा हादसा , कैप्सूल और वैन की टक्कर में एक ब्यक्ति की मौत , ग्रामीणों ने किया चक्काजाम / छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / नेताओ का परिचय बताने के लिए सक्ती वालो को दिमाग मे डालना पड़ रहा है जोर , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - आजीवन कारावास की सजा सुनते ही कोर्ट से भागा हत्या का आरोपी , पुलिस तलाश में जुटी / प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला , सज धज कर प्रेमी की बारात में पँहुची और फिर,,  / FST और पुलिस ने ली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार की तलाशी , जाने क्या है मामला / 
पूर्व जिला पंचायत सदस्य की ईलाज के दौरान मौत , शिव बारात के दौरान हुआ था जानलेवा हमला

   cgwebnews.in   

पूर्व जिला पंचायत सदस्य की ईलाज के दौरान मौत , शिव बारात के दौरान हुआ था जानलेवा हमला

76.85

मध्य प्रदेश
बालाघाट 03 मार्च 2022 -  महाशिवरात्रि की रात पूर्व जिला पंचायत सदस्य डाली दमाहे पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। जिनकी आज गुरुवार को गोदिया के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिनके शव को बालाघाट मुख्यालय में लाया जा रहा है, जहां पोस्टमार्टम कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात हो गए हैं। इस मामले में वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी भी नजर बनाए हुए हैं। हर स्थिति से निपटने के लिए अमला तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय कालीपाट मंदिर से शंकर घाट के लिए शिव बरात निकाली गई थी। इसी दौरान ललित पारधी व डाली दमाहे के बीच कहा सुनी हो गई। जिसके बाद रात करीब 11.30 बजे संजीव भाऊ अग्रवाल समेत अन्य लोग गोंगलई स्थित उनके घर पहुंचे इस दौरान वह मंदिर में लेटा हुआ था जिसे बुलाकर उसके ऊपर नुकीले हथियार से हमला किया गया था इस दौरान डाली दमाहे का बचाव करने पहुंचा एक युवक भी घायल हुआ था।

हमले में घायल हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और ग्रामीण थाना पुलिस ने भाऊ अग्रवाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ अपराध धारा 307, भादवि समेत अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया था।

अस्पताल में डाली दमाहे की हालत अधिक खराब होने के चलते उसे गोंदिया में इलाज के लिए रेफर किया गया था। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। इलाज के दौरान डाली दमाहे की आज मौत हो गई। मौत की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने गांव सहित चौराहों में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/