छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS अनिल टुटेजा ने CM साय को लिखा 06 पन्नो का पत्र , दी यह सफाई / 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही / कुख्यात चिन्ना पाण्डेय एक साल के लिए तड़ीपार , सक्ती , जांजगीर और कोरबा सहित इन जिलों में नही कर पायेगा प्रवेश / छत्तीसगढ़ - भारी वाहन की टक्कर से बाईक सवार पति-पत्नी की मौत , दो बच्चे गंभीर रूप से घायल / साली को दिल दे बैठा जीजा , जीजा के प्यार में साली भी हुई पागल , जब साले को हुई खबर तब,, / छत्तीसगढ़ - प्रदेश संयुक्त महामंत्री रघुवीर सिंह 06 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित , आदेश जारी / बड़ी खबर - भाषण के दौरान मंच पर बेहोश होकर कर गिरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी , मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - कोलकाता में बैठ कर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे प्रकाश सिंधी सहित 08 बुकी गिरफ्तार / 
माँ और बेटे नाबालिग को बंधक बना कर करवा रहे थे देह ब्यापार , पुलिस ने किया गिरफ्तार

   cgwebnews.in   

माँ और बेटे नाबालिग को बंधक बना कर करवा रहे थे देह ब्यापार , पुलिस ने किया गिरफ्तार

71.84

जशपुर
जशपुर 02 मार्च 2022 -  छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने घर में बंधक बनाकर नाबालिग से देह व्यापार कराने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने अपनी मां के साथ मिलकर लड़की को ये कहकर झांसे में लिया था कि वे उसे काम दिलवाएंगे। फिर इसी बहाने उसे अपने घर बुला लिया। बाद में उसे डरा धमका कर बाहरी लोगों के साथ देह व्यापार कराने के लिए भेजना शुरू कर दिया था। अब इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

इस केस में पीड़ित लड़की ने 24 मई 2013 को शिकायत की थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात कुनकुरी निवासी चम्पा बाई और उसके बेटे वकील चौहान से कुछ समय पहले हुई थी। मुलाकात में दोनों मां-बेटे ने कहा था कि वे उसे कही अच्छी जगह काम दिलवा देंगे। परेशान होने की जरूरत नहीं है। यही बात सुनकर पीड़िता उन दोनों की बातों में आ गई थी। लड़की ने शिकायत में यह भी बताया कि कुछ दिन बाद दोनों ने उसे अपने घर में बुला लिया था। कहा था कि कुछ दिन हमारे यहां ही रुको। फिर काम के लिए तुम्हें ले जाएंगे। उनके ये कहने पर लड़की उनके घर में रुक कई। मगर कुछ ही दिनों में दोनों मां-बेटे उससे जबरदस्ती करने लगे। 

कहने लगे कि देह व्यापार करो। नहीं तो तुमको जान से मार देंगे। इसके बाद दोनों उसे अलग-अलग लड़कों के साथ बाहर भेज दिया करते थे। इस बीच दोनों ने उसे डबलू नाम के साथ बाहर भेजा था। जिसके बाद से नाबालिग भाग निकली और उसने पूरे मामले की शिकायत कर दी थी। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी चम्पा बाई और डबलू को गिरफ्तार कर लिया था। मगर वकील फरार हो गया था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि युवक बिलासपुर में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने अब उसे बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/