छत्तीसगढ़ - प्रेमिका के मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाना चाह रहा था प्रेमी , आक्रोशित प्रेमिका ने किया यह कांड / छत्तीसगढ़ - किसान हुआ उठाईगिरी का शिकार , उठाईगीरों ने दो लाख किये पार , पूरे शहर में नाकेबंदी / भारत की सबसे अमीर महिला ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा , शोसल मीडिया पर कही यह बात / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र में चल रहा था यह गोरखधंधा , प्रसासन ने मारा छापा / कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा कर रहे थे बहु की तलाश लेकिन मिल गई दुल्हन , जाने क्या है मामला / टिकट के लिए जहर खाने वाले सांसद ने इलाज के दौरान तोड़ा दम , सांसद की खुदकुशी से पार्टी में मचा हड़कंप / छत्तीसगढ़ - रायपुर स्टेसन के प्लेटफार्म क्रमांक 07 में लगी भीषण आग , यात्रियों में मची अफरातफरी / IPL सट्टे की लत ने उजाड़ दिया परिवार , पति हारा डेढ़ करोड़ तो पत्नी ने की खुदकुशी / IPL सट्टा खिलाते पालिका अध्यक्ष का भतीजा गिरफ्तार , मोबाईल और लेपटॉप सहित लाखो की सट्टा पट्टी जप्त / 
घर से भाग कर प्रेमी से मिलने छत्तीसगढ़ से आगरा पहुँची 10th की टॉपर छात्रा , उसके बाद हुआ यह

   cgwebnews.in   

घर से भाग कर प्रेमी से मिलने छत्तीसगढ़ से आगरा पहुँची 10th की टॉपर छात्रा , उसके बाद हुआ यह

27.65

रायपुर
रायपुर 02 मार्च 2022 -  रायपुर की रहने वाली 10वीं कक्षा की स्कूल टॉपर छात्रा प्रेमी से मिलने के लिए मां-बाप को घर पर सोता हुआ छोड़कर आ गई। आगरा की जगह धौलपुर स्टेशन पर उतरकर जब उसने प्रेमी को फोन लगाया तो उसका फोन स्विच ऑफ मिला। इस पर छात्रा रोने लगी। बालिका को रोता देख चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने उसे बाल कल्याण समिति को सौंप दिया।

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष रवि पचौरी ने बताया कि समिति सदस्य गिरीश गुर्जर और नरगिस शरीफी ने बालिका की काउंसलिंग कर उससे हालात के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद उसके परिजनों से फोन से संपर्क किया। इसके बाद समिति ने बालिका को सखी वन स्टाप सेंटर में भेजा और परिजनों की समझाइस कर उन्हें धौलपुर बुलाया है।

समिति अध्यक्ष रवि पचौरी ने बताया कि काउसिलिंग के दौरान बालिका ने बताया कि वह रायपुर की रहने वाली है और प्रेमी भी वहीं का रहने वाला था। दोनों ने घर से भागकर आगरा में मिलना तय किया था। इसके बाद वह घर से भागकर जब वह छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशन पर थी उस समय प्रेमी ने उसे फोन करके पूछा कि तुम्हारे पास किराये-भाड़े और कुछ दिन खाने की व्यवस्था के लिए पैसे हैं। इस पर बालिका ने कहा कि वह जल्दी में बिना पैसे लिए ही आ गई है। जिस पर प्रेमी ने फोन काटकर स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद बालिका यह सोच कर ट्रेन में बैठ गई कि प्रेमी उसे आगरा में मिल जाएगा, लेकिन प्रेमी ने उसके बाद फोन ही चालू नहीं किया। इसी बीच छात्रा धौलपुर को आगरा समझकर स्टेशन पर उतर गई।

छत्तीसगढ़ में खेती किसानी करने वाले माता-पिता ने जब घर से बेटी के गायब होने की जानकारी मिली तो उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बेटी का किडनैप करने का मामला दर्ज करवाया है। जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी नाबालिग बेटी सुबह घर से स्कूल के निकली थी, जिसके बाद से वह घर नहीं पहुंची है। आसपास पता करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। इस पर उन्होंने बालिका का किडनैप होने की आशंका जताई है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/