बाबा रामदेव को सुप्रीमकोर्ट से फिर पड़ी फटकार , माफीनामा हुआ खारिज , सुप्रीमकोर्ट पूछा यह सवाल / छत्तीसगढ़ - रेत में अचानक उभरी हनुमानजी की तश्वीर , बढ़ते जा रहा है तश्वीर का आकार , लोगो की उमड़ी भीड़ / छत्तीसगढ़ - नेताओं के साथ मंच पर बैठना सविता मैडम को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - गैर मर्द के प्यार में पागल हुई पत्नी , प्रेमी के साथ मिलकर किया यह कांड / छत्तीसगढ़ - बड़े भाई और बड़ी बहन के शादी के दिन छोटे भाई ने लगाई फाँसी , शादी की खुशियां बदली मातम में / जांजगीर जिले के दूल्हे की कोरबा में पिटाई , फेरे से पहले खुल गया दूल्हे का राज , हुआ जमकर हंगामा  / छत्तीसगढ़ - चरणदास महंत को नही मिले प्रस्तावक , नामांकन फार्म में दस्तखत करना भी भूले , फार्म हुआ निरस्त / जगह जगह लगे पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ पोस्टर , पूछा दोषी कौन?? / छत्तीसगढ़ के इन जिलों में अगले दो दिनों तक होगी तेज आँधी के साथ बारिश , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट / 
छत्तीसगढ़ में आज रात जम कर बरस सकता है बदरा , मौसम विभाग ने बिलासपुर , रायगढ़ सहित इन 06 जिलों में जारी किया अलर्ट

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में आज रात जम कर बरस सकता है बदरा , मौसम विभाग ने बिलासपुर , रायगढ़ सहित इन 06 जिलों में जारी किया अलर्ट

40.53

रायपुर
रायपुर 01 मार्च 2022 -  छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में एक-दो स्थानों पर आज आसमानी बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ घंटों में यानी आधी रात तक यह घटना हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने शाम 4 बजे एक त्वरित पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक शाम 4.30 बजे से रात 8.30 बजे तक कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, जशपुर, कोरबा और रायगढ़ जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक होने की अति संभावना है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में हल्की बरसात की भी संभावना जताई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है, प्रदेश में उत्तर और दक्षिण से आने वाली हवाओं का मिलन क्षेत्र बना हुआ था।इसके प्रभाव से रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कॉमन क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने की संभावना बनी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दो दिन पहले छत्तीसगढ़ का मौसम बदला है। रविवार रात सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ जिलों में बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई। इसकी वजह से फसलों को नुकसान हुआ है। मरवाही में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, प्रदेश में बना उत्तरी और पूर्वी-दक्षिणी हवा का संगम क्षेत्र महाराष्ट्र की ओर खिसक गया है। इसकी वजह से 2 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने बताया है, अभी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के ऊपर पछुवा हवाओं के बीच एक ट्रफ बना हुआ है। इस बीच अंडमान सागर के पास एक चक्रवाती घेरा सक्रिय है। इसके प्रभाव से मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बन सकता है। इसी बीच दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बढ़ गई है। इस विक्षोभ के प्रभाव से 3 मार्च को भी प्रदेश में बरसात हो सकती है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/