छत्तीसगढ़ - नेताओं के साथ मंच पर बैठना सविता मैडम को पड़ा भारी , कलेक्टर ने किया सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - गैर मर्द के प्यार में पागल हुई पत्नी , प्रेमी के साथ मिलकर किया यह कांड / छत्तीसगढ़ - बड़े भाई और बड़ी बहन के शादी के दिन छोटे भाई ने लगाई फाँसी , शादी की खुशियां बदली मातम में / जांजगीर जिले के दूल्हे की कोरबा में पिटाई , फेरे से पहले खुल गया दूल्हे का राज , हुआ जमकर हंगामा  / छत्तीसगढ़ - चरणदास महंत को नही मिले प्रस्तावक , नामांकन फार्म में दस्तखत करना भी भूले , फार्म हुआ निरस्त / जगह जगह लगे पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ पोस्टर , पूछा दोषी कौन?? / छत्तीसगढ़ के इन जिलों में अगले दो दिनों तक होगी तेज आँधी के साथ बारिश , मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट / पूर्व CM भूपेश बघेल के खास नवाज खान का ऑडियो वायरल , इस ऑडियो को बच्चे और महिलाएं ना सुने / सक्ती में गरजे PM मोदी , कहा हमने उन्हें तारीख भी बताई , समय भी बताया , निमंत्रण भी भेजा लेकिन,,, / 
भाजपा के प्रदेश मंत्री के कार पर पत्थरो से हमला , हमले में बाल बाल बचे प्रदेश मंत्री

   cgwebnews.in   

भाजपा के प्रदेश मंत्री के कार पर पत्थरो से हमला , हमले में बाल बाल बचे प्रदेश मंत्री

85.96

मध्य प्रदेश
रतलाम 25 फरवरी 2022 -  भाजपा के प्रदेश मंत्री नारायण मईड़ा की कारों पर शिवगढ़-सैलाना मार्ग पर अज्ञात लोगों ने पत्थरों ने हमला किया। हमले में वे बाल-बाल बच गए। पथराव से वे जिस कार में बैठे थे, उसके व उनके आगे जा रही दूसरी कार क्षतिग्रस्त हो गई। हमला करने वालों का पता नहीं चल पाया है। सैलाना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

भाजपा नेता नारायण मईड़ा ने बताया कि गुरुवार रात व रावटी से किराये की कार MP - 09 - CQ - 7951 में पत्नी सावित्री मईडा के साथ सैलाना जा रहे थे। कार ड्रायवर टिंकू राठौर चला रहा था। शिवगढ़-सैलाना मार्ग पर रात नौ बजे दूमघाटा पहुंचने पर तकनीकी खराबी के चलते कार बंद हो गई।

रात का समय होने से उन्होंने वहां रुकना उचित नहीं समझा व पास में ग्राम सांसर में रह रहे भांजे दिनेश खराड़ी को फोन कर बुलाया। वह बाइक लेकर आ गया। उसके साथ मैं व पत्नी बाइक से बहन तेजूबाई पत्नी मोहन खराड़ी के घर चले गए। उधर, ड्रायवर टिंकू ने साथी यश देवड़ा को फोन लगाकर दूसरी कार लाने के लिए कहा।

कुछ देर बाद यश देवड़ा अन्य साथी यशपाल के साथ दूसरी कार MP - 43 - CB - 0862 लेकर आ गया। पहली कार ठीक करके वे दोनों कारें लेकर बहन के यहां पहुंचे। उन्होंने बाद में आए कार ड्रायवर से कहा कि सैलाना पहुंचो, वे पीछे पहली वाली कार से आएंगे। यश देवड़ा व यशपाल कार लेकर चले गए। वे दो किलोमीटर दूर पहुंचे तभी उनकी कार पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया।

यश ने फोन कर बताया कि पथराव से कार का कांच टूट गया है। उन्होंने यश व यशपाल को वापस बहन के घर बुलाया। कुछ समय रूकने के बाद यश देवड़ा से कहा कि तुम आगे चलो, वे पीछे वाली कार से चलते है। वहां से रवाना होकर करीब तीन किलोमीटर अडवानिया के पास पहुंचे थे, तभी बाइक पर दो अज्ञात युवक आए व आगे चल रही कार पर पथराव कर दिया।

वे समझे कि मैं आगे वाली कार में हूं। उस कार के साइड ग्लास पर बड़े पत्थर मारे गए, ये वह क्षतिग्रस्त हो गया। कारें रोककर नीचे उतरे तो हमलावर भाग निकले। सैलाना थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह कनेश ने बताया कि नारायण मईड़ा की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

नारायण मईड़ा ने बताया कि हमलावर उन्हें मारना चाहते थे, लेकिन वे हमले में बाल-बाल बच गए। हमलावर समझे कि मैं आगे वाली कार में हूं। इस पर बाद में उस पर भी पथराव किया गया। यह पूछने पर कि उनका किसी से कोई विवाद है? उन्होंने कहा कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। उन्हें सुरक्षा दी जाए। पुलिस निष्पक्ष जांच कर हमला करने वालों की शीघ्र गिरफ्तार कर दंडित करें।

नारायण मईड़ा सैलाना विधानसभा क्षेत्र के बड़े नेताओं में शुमार है। वे पहले जनता दल यू में थे और जनता दल यू से तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके है। सात वर्ष पहले वे जनता दल यू छोड़कर भाजपा में चले गए थे। तब से भाजपा में ही है। पिछला चुनाव उन्होंने भाजपा के टिकट पर ही लड़ा था।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/