छत्तीसगढ़ - छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप , 08 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखा मैं एक दलदल में फंस गया हूं जँहा से निकलना,, / भूपेश सरकार में हुए एक और बड़े घोटाले का खुलासा , इस घोटाले को जानकर हो जाएंगे हैरान / भाजपा प्रत्याशी कमलेश के पास नही है कार तो ज्योत्सना है करोड़पति , देखे दोनो की संपत्ति का ब्यौरा / छत्तीसगढ़ - आरक्षक हुआ सड़क हादसे का शिकार , नाजुक हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / PM मोदी और राहुल गांधी को नोटिस , निर्वाचन आयोग बोला जवाब दें नहीं तो परिणाम गंभीर होंगे / छत्तीसगढ़ - खूंटाघाट डैम में डूबी मछुआरों की नाव , दो सगे भाई तेज बहाव में बहे , SDRF तलाश में जुटी / सक्ती - वार्षिक परीक्षा में गुंजन एजुकेशन के छात्र-छात्राओं का रहा दबदबा , श्रेयस और वेदिका ने किया टॉप / छत्तीसगढ़ - शादी के तीसरे दिन ही दुल्हन ने की खुदकुशी , दोनो परिवारों में छाया मातम / 
यूक्रेन में फँसे है जांजगीर चाम्पा जिले के दर्जनभर से अधिक छात्र , परिजनों को सता रही है चिंता

   cgwebnews.in   

यूक्रेन में फँसे है जांजगीर चाम्पा जिले के दर्जनभर से अधिक छात्र , परिजनों को सता रही है चिंता

44.66

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 24 फरवरी 2022 -  रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हो गया है। वहां जिले के दर्जनभर से अधिक छात्र हैं। इमरजेंसी लगा दी गई है। ऐसे में छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। फ्लाइट भी रद्द कर दिए गए हैं। इसे लेकर स्वजन की चिंता बढ़ गई है। तनाव भरे माहौल को देखते हुए राजधानी कीव में भारतीय दूतावास ने सप्ताह भर पहले यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीय छात्रों से कहा है लोकेशन की जानकारी मांगी थी।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हो गई है। खारकीव में पढ़ाई कर रहे छात्र साहिल साहू के पिता संत कुमार साहू ने बताया कि सुबह ही साहिल से बात हुई थी। साहिल ने बताया कि सभी छात्र हास्टल में है। उनके पास पर्याप्त राशन नहीं है और वहां इमरजेंसी लगा दी गई है। सप्ताहभर पहले तक वहां स्थिति सामान्य थी। आज वहां सभी तरफ सन्नााटा पसरा हुआ है।

जिले के दर्जन भर से अधिक छात्र मेडिकल के अलग अलग सेमेस्टर में वहां अध्ययनरत हैं। जिले के आयुष शुक्ला और साहिल साहू यूक्रेन के खारकीव में हैं। वे वहां खारकीव नेशनल यूनिवर्सिटी में प्रथम ईयर मेडिकल स्टूडेंट हैं। कीव में भारतीय दूतावास ने छात्रों से अपनी ताजा लोकेशन की जानकारी मांगी थी मगर अब दूतावास वाले भी संपर्क नहीं कर रहे हैं। सुबह गोलाबारी हुई है और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

बिलासपुर जिले से भी बड़ी संख्या में मेडिकल की पढ़ाई के लिए छात्र छात्राएं यूक्रेन गए थे। रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बाद सभी छात्र लौट चुके हैं। हालांकि अभी भी छत्तीसगढ़ से अधिकांश छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इसमें अंबिकापुर और रायपुर के भी छात्र हैं। हालांकि अब सड़क मार्ग से इन्हें लाने का प्रयास किया जा रहा है। मालूम हो कि रूस ने यूक्रेन में युद्व छेड़ दिया है। सबसे पहले एयर बेस में हमला किया। इसके बाद से सभी फ्लाइट पर रोक लग गई है। भारत से एक आपातकालीन विमान भेजा गया था, लेकिन लड़ाई शुरू होने से भारत ने इसे वापस बुला लिया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/