सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / छत्तीसगढ़ - घर से स्कूल जाने के लिए निकले शिक्षक की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ओवररेट पर शराब बेचना 16 सुपरवाइजरो को पड़ा भारी , सभी हुए बर्खास्त , देखे नाम / लोकसभा चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को टक्कर देंगे समोसे वाले बाबा , जाने कौन है यह बाबा समोसा  / छत्तीसगढ़ - गोलू ठाकुर , शानू खान और विनोद साहू जिला बदर , जांजगीर सहित इन जिलों में नही कर पाएंगे प्रवेश / कुख्यात माफिया व राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत , संवेदनशील जगहों पर धारा 144 लागू / छत्तीसगढ़ - भाजपा में शामिल होंते ही महापौर का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा , लगाए कई गंभीर आरोप / 
25 हजार की रिश्वत लेते महिला लेखापाल रंगे हाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही

   cgwebnews.in   

25 हजार की रिश्वत लेते महिला लेखापाल रंगे हाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही

63.74

मध्य प्रदेश
छिंदवाड़ा 22 फरवरी 2022 -  कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यालय में दबिश देकर महिला लेखापाल संगीता झाड़े को 25 हजार की रिश्वत के साथ पकड़ लिया। महिला लेखापाल ने बालक छात्रावास सोनपुर में पदस्थ चपरासी की सेवा पुस्तिका में जन्मतिथि में बदलाव के एवज में 80 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी, जिसके बाद पहली किश्त 25 हजार रुपये लेखापाल को दी जा रही थी। 

चपरासी द्वारा कार्यालय के चक्कर बार-बार काटे जा रहे थे, लेकिन लेखापाल लगातार रुपयों की मांग कर रही थी। परेशान होकर चपरासी के पुत्र ने 16 फरवरी को जबलपुर लोकायुक्त एसपी को शिकायत की थी। इसके बाद लोकायुक्त ने लेखापाल को पकड़ने योजना बनाई तथा मंगलवार को जैसे ही चपरासी का पुत्र 25 हजार रुपये लेकर पहुंचा तो कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर खड़ी लोकायुक्त की टीम ने लेखापाल संगीता झाड़े को रंगे हाथ पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि आदिवासी बालक छात्रावास सोनपुर में पदस्थ चपरासी गंगाराम सूर्यवंशी की सेवा पुस्तिका में दर्ज जन्मतिथि में दो साल का अंतर हो गया था, जिसे वह सुधरवाना चाह रहा था। लेकिन लेखापाल द्वारा सुधार कार्य नहीं किया जा रहा था। गंगाराम सूर्यवंशी को परेशान देख उसके बेटे नीलेश निवासी लहगडुआ तहसील अमरवाड़ा ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। लोकायुक्त की इस कारवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

शिकायकर्ता नीलेश सूर्यवंशी ने बताया कि पिता की उम्र में दो साल का अंतर आ रहा था, जिसे सुधरवाना था जिसके ऐवज में 80 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त द्वारा कार्रवाई की गई। लोकायुक्त निरीक्षक स्वप्रनिल दास ने बताया कि लेखापाल को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इस मामले में और किसी की सहभागिता सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस कारवाई में निरीक्षक स्‍वप्‍निल दास, मंजू किरण तिर्की, भूपेंद्र दीवान, आरक्षक जुबेद खान, अतुल श्रीवास्तव, विजय विष्ट, लक्ष्मी रजक, सुरेंद्र राजपूत शामिल थे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/