छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / नेताओ का परिचय बताने के लिए सक्ती वालो को दिमाग मे डालना पड़ रहा है जोर , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - आजीवन कारावास की सजा सुनते ही कोर्ट से भागा हत्या का आरोपी , पुलिस तलाश में जुटी / प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला , सज धज कर प्रेमी की बारात में पँहुची और फिर,,  / FST और पुलिस ने ली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार की तलाशी , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ में होगी CBI की एंट्री , अब राज्य में CBI कही भी कर सकती है कार्यवाही / छत्तीसगढ़ भूकंप UPDATE - भूकंप से जमीन में धंसी कार , लोग अभी भी घरों के बाहर / छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS अनिल टुटेजा ने CM साय को लिखा 06 पन्नो का पत्र , दी यह सफाई / 
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की तर्ज पर शुरू होंगे उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय

   cgwebnews.in   

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की तर्ज पर शुरू होंगे उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय

21.96

रायपुर
रायपुर 16 फरवरी 2022 -  छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की लोकप्रियता दिनो दिन बढ़ती जा रही है। पालकों और जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग अब तक 171 अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए जा चुके हैं। ये स्कूल जिला मुख्यालयों के अलावा विकासखण्ड स्तर पर प्रारंभ किए गए हैं। वर्तमान में इन विद्यालयों में 74,000 अंग्रेजी माध्यम तथा 60,000 हिन्दी माध्यम के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इन विद्यालयों में दोनों ही माध्यम के विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जा रही है।

हिन्दी माध्यम के छात्रों, पालकों और जनप्रतिनिधियों से आ रही लगातार मांग को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की तर्ज पर ही प्रत्येक जिले में कम से कम एक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय खोला जाये जहां केवल हिन्दी माध्यम के ही विद्यार्थियों के लिए सर्वसुविधायुक्त शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था होगी। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में 32 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किए जाने की योजना है।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना के तहत जिन हिन्दी माध्यम के स्कूलों को अपग्रेड किया गया, उनमें अध्ययनरत हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए भी उत्कृष्ट शिक्षा की व्यवस्था की गई है। रायपुर जिले के अरुन्धति देवी शास. उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आरंग में हिन्दी माध्यम के 439 बच्चे अध्ययनरत हैं। इसी प्रकार रायगढ़ जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय घरघोड़ा में 558 हिन्दी माध्यम के विद्यार्थी अध्ययनरत है तथा सूरजपुर जिले के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भैयाथान में 428 हिन्दी माध्यम के विद्यार्थी अध्ययनरत है। जिन स्कूलों को हिन्दी माध्यम से अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अपग्रेड किया गया है, वहां के विद्यालयों में आवश्यकतानुरूप हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनो माध्यमों हेतु शिक्षकों के पद स्वीकृत किये गये हैं। यदि किसी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों की संख्या काफी ज्यादा है एवं उसके अनुरूप जिला प्रशासन को अतिरिक्त शिक्षकों की व्यवस्था के लिए भी पहल की जा रही है।

गौरतलब है कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में गरीब तबकों के प्रतिभावान बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की गई है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए न केवल स्कूलों में उत्कृष्ट लैब, लाईब्रेरी अच्छे फर्नीचर, खेल सुविधाओं सहित विभिन्न इंतजाम किए गए हैं, बल्कि यहां अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई के लिए उत्कृष्ट शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। योजना में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में 52 अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए, जहां अंग्रेजी और हिन्दी दोनों माध्यमों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था की गई। इसे देखते हुए पूरे प्रदेश में पालकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा और अधिक संख्या में विद्यालय प्रारंभ किये जाने की मांग को देखते हुए सत्र 2021-22 में प्रत्येक विकासखण्ड में एक-एक उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किए गए।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/